श्रीनगर/देहरादून 07 मई, 2011 मुख्यमंत्री डाॅ. रमेष पोखरियाल ‘निषंक’ का शनिवार को जी.आई.टी.आई. मैदान श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) में आयोजित एक कार्यक्रम में पटवारी संघ द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. निषंक ने कहा कि पटवारी व्यवस्था को और मजबूत बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक पटवारियों की पहुंच है, इसलिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में अपना पूरा सहयोग दे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पटवारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिये है। जिसके तहत पुलिस एक्ट में प्राविधान किया गया है, ताकि पटवारी व्यवस्था बनी रहे। पटवारी पर पर होने वाली पदोन्नति प्रक्रिया के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा को और सरल किया गया है। उन्होंने कहा कि पटवारियों के वेतनमान का उच्चीकरण कर शासनादेष जारी कर दिया गया है। सरकार ने पटवारी का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक कर दिया है, पटवारी कानूनगों के अनुसेवक का पदनाम राजस्व सेवक कर दिया गया है। राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) की योब्यता स्नातक की गई है तथा वेतनमान 4500-7000 (5200-20,200) ग्रेड पे 2800 किया गया है। राजस्व सेवक को 1000 रुपये मासिक भत्ता अनुमन्य किया गया है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार पटवारियों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 1164 पटवारी चैकियों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेष के विकास में पटवारियों को महत्वपूर्ण योगदान है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री दिवाकर भट्ट, अध्यक्ष नगर पालिका मोहनलाल जैन, विधायक श्रीनगर बृजमोहन कोटवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा मातबर सिंह रावत, अनिल गोयल उपाध्यक्ष गढ़वाल मण्डल विकास निगम राजेन्द्र रौथाण सहित अनेक गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment