देहरादून 03 मई, 2011
विकास योजनाओं का मौके पर निरीक्षण एवं सत्यापन करने तथा जनता से सीधा संवाद कायम कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के लिए मुख्य सचिव सुभाष कुमार मई महीने के पहले सप्ताह में गढ़वाल मण्डल के सुदूरवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान मुख्य सचिव देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, चमोली जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मुख्य सचिव इन भ्रमण कार्यक्रमों के दौरान रात्रि विश्राम जनपदों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में करेंगे तथा वहां की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर विभागीय अधिकारियों के माध्यम से उनका प्रभावी निराकरण भी करायेंगे। विकास योजनाओं को मौके पर सत्यापन के दौरा कोई गडबडी पाये जाने पर मुख्य सचिव संबंधित अधिकारी के विरूद्ध मौके पर ही कार्यवाही भी करेंगे।
मुख्य सचिव बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, षिक्षा आदि क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से लेंगे और यदि किसी अधिकारी के विरूद्ध कोई गंभीर षिकायत प्राप्त होगी, तो मौके पर ही उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देष जारी कर दिये गये कि जिन-जिन स्थानों पर मुख्य सचिव जनता की समस्याओं को सुनेंगे, वहां पर संबंधित विभागों के सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। संषोधित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव 8 मई को देहरादून से प्रस्थान कर नगुण भवान में सुवांखोली, अलमस, नगुण के निर्माणाधीन सड़कों तथा विकास कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे नगुण, कमांद, धौलधार होते हुए लम्बगांव में रात्रि विश्राम करेंगे और जनता एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। 9 मई को मुख्य सचिव कुठाल गांव में चम्याल रोड का निरीक्षण करेंगे और उसके पष्चात जखोली में जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट करेंगे। श्री कुमार इसी तिथि को जखोली, अगस्तयमुनि, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग सडक का मौके पर मुआयना करने के साथ ही इस क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन करेंगे। मुख्य सचिव रात्रि विश्राम गैरसैण में करेंगे।मुख्य सचिव 10 मई को गैरसैण में जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। उसके पष्चात नागचूला खाल, बुंगीधार पीठसैण होते हुए थैलीसैण पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। वे रात्रि विश्राम धुमाकोट में करेंगे। 11 मई को मुख्य सचिव धुमाकोट में जनता एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट करेंगे। श्री सुभाष कुमार इसके पष्चात धुमाकोट से प्रस्थान कर रथूवाढाब, दुगड्डा, द्वारीखाल होते हुए यमकेष्वर पहुंचेंगे, जहां वे जनता और जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसी दिन वे सांय काल लक्ष्मणझूला होते हुए देहरादून वापस लौट आयेंगे।

No comments:
Post a Comment