Tuesday, May 3, 2011

सरकार ने तैयार की गांव की कुंडली।

देहरादून। । राजनेताओ को अपनी पसंदीदा राजनैतिक ड्रैस में हर कोई देखता है लेकिन अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री जीन्स और टीशर्ट में देखे हुए नजर आए तो यह प्रदेश के मुख्यमंत्री के पहनावे में युवाओ के प्रति आकर्षण का केन्द्र होगा। उत्तराखण्ड को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए जितनी मेहनत प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल करने में लगे हैं उससे निश्चित रूप में आदर्श राज्य का सपना विधानसभा चुनाव 2012 के मिशन रूप में पहली कड.ी के रूप में सामने आ सकता है। प्रदेश के हर व्यक्ति को विकास की पगडंडी से जोड़ने का प्रयास निश्चित रूप से जनता के बीच भी सरकार से जुड़ने के रूप में देखा जा रहा हे और मुख्यमंत्री की विकास यात्राओ में उमड़ रही भीड़ इसका उदाहरण है। प्रदेश भर में अपनी विकास यात्राओ के माध्यम से अपने कामकाज की खुद समीक्षा प्रदेश के सीएम कर रहे हैं और क्षेत्रो मे आ रही जनता की परेशानियों को भी करीब से जानने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दौरो ने आम जनता के बीच जहो सीएम की छवि को प्रदेश के प्रति विकास की सोच रखने में बदल डाला ळै वही मुख्यमंत्री के वर्ष 2011-12 के लिए पेश किए गए 6465 करोड़ के हिमालयी राज्योें के सबसे बड़े बजट को पेश करने में अपनी अलग पहचान छोड़ी है। इसके साथ ही विकास यात्राओ के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री की अनत्योदय यात्रा के माध्यम से आम जन के लिए घोषणएं की जा रही है उससे हर वग का रूझान भाजपा की तरफ मुड़ता हुआ देखा जा रहा है। वर्ष 2011 -12 की योजना में प्रदेश के हर गांव तथा शहरी क्षेत्रो के हर वार्ड में निर्माण और विकास के वही काम होगे जो वहां के लोगो ने तय किए हैं। मतलब जनता के अनुरूप विकस की अवधारणा को प्रदेश में शरू कर दिया गया ळै। इससे पहले जिलो में विकास के लिए धन उपलब्ध नही रहता था लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने जिलो के विकास के लिए सीधे जिलो के जिलाधिकारियों को धन उपलब्ध कराने केसाथ साथ जिलो में विकास तेज गति से करने का खाका भी तैयार किया इसीका परिणाम रहा कि पैसे की कमी का रोना रोने वाले अधिकारियो को समय से धन उपलब्ध होता रहा और विकास के काम भी सुचारू रूप् से चलते रहे। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में आम जनता के हिसाब से विकास की किरण आगे बड़ती रहे इसे लेकर अब जनता भी जागरूक होती जा रही है। और वह विकास में खुलकर सहयोग भी कर रही ळै। राज्य सरकार ने जिला योजना के लिए पर्याप्त धन आवंटन कर विकास को तेज गति दी है इसके साथ ही सरकार ने गांव की कुंडली भी बना डाली है जिसमे गांव के विकास उपलब्ध संसाधनो एवं विभिन्न योजनाओ की जानकारी सीधे जनता को उपलब्ध हो सकेगी। चुनावी साल होने के कारण विपक्षी राजनैतिक पार्टीयां इसे राजनैतिक घोषणाएं कह रही ळैं लेकिन वास्तविकता में यह चुनावी साल ना होने के बजाए आदर्श राज्य की तस्वीर पेश करने वाली योजनाएं हैं जिनके माध्यम से हर गांव की कुंडली के साथ विकास याजनाएं आम जन के बीच प्रस्तुत हो सकेगी। मुख्यमंत्री डा.  निशंक का अगला पड़ाव प्रदेश की युवा शकित माने जाने वाली युवा पीड़ी के बीच होगा जिसमें युवाओ को अपनी ओर आकर्षित करने के साथ साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जीन्स और टीशर्ट मे छात्रों को छात्रवृति बांटते नजर आयेंगें कुल मिलाकर प्रदेश के सीएम का कलेवर जल्द ही जनता को बदला हुआ नजर आयेगा।

1 comment:

  1. sarkar gao ki kundli bana rahi hai 2012 mai is ka fyadaa bjp ko hogaa

    ReplyDelete