Thursday, May 12, 2011

सीएम हैलीकाॅप्टर पहुंचेगा अटल आदर्ष ग्राम।

अन्त्योदय विकास यात्रा को भाजपा हाईकमान ने सराहा।
देहरादून। नारायण परगांई। देषभर में जहां भ्रश्टाचार को लेकर कई संगठन विरोध का बिगुल बजा चुके हैं ऐसे में मुख्यमंत्रियों के दिल्ली में हुए दो दिवसीय सम्मेलन में भ्रश्टाचार मुक्त देष बनाने के साथ साथ आगामी होने वाले विधान सभा चुनाव में संगठन व सरकार किस तरह मिलकर काम करें इसे लेकर गहन चिंतन मनन किया गया है। इतना ही नही भाजपा के राश्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने साफ किया ळै कि जनाधार रखने वाले नेता दिल्ली के बजाए अपने अपने क्षेत्रो में मतदाताओ ं केबीच अपनी पकड़ मजबूत बनाएं। इससे साफ हो गया है कि कई राज्यों के ऐसे नेता जिनका जनाधार जनता के बीच मजबूत नही है वह राश्ट्रीय अध्यक्ष गडकरी के दरबार में अपनी अर्जी लगाकर टिकट की मजबूत दावेदारी करने में लगे हुए है। लेकिन गडकरी के यह कहने के बाद अब ऐसे नेता घबरा गए है जो दिल्ली दरबार के चक्कर लगातार लगाए हुए थे। दो दिवसीय सम्मेलन में जहां भाजपा षासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ साथ भाजपा प्रदेष अध्यक्षों ने अपने अपने स्तर से अपने रिपोर्ट कार्ड पार्टी हाईकमान के सामने पेष किए और आगामी विधानसभा चुनाव के राजनैतिक गुर भी हाईकमान के नेताओ से सीखें हैं उससे एक बार फिर सभी में नया उत्साह जागृत हो गया है। हाईकमान ने दो दिवसीस सम्मेलन में जहां संगठन स्तर पर समीक्षा की गई वहीं कई राज्यों में चल रही भाजपा सरकार के विकास कार्यो का भी बारीकी से परीक्षण किया है। भाजपा के दो दिवसीय सम्मेलन से जहां भाजपा षासित राज्यों के मुख्यमंत्री व प्रदेष संगठन में नई जान फूंकी गई है वही सरकारो के विकास कार्यो पर अधिक ध्यान देने की जरूरत भी महसूस की गई है इसके अलावा केन्द्र सरकार के भ्रश्टाचारों को प्रमुख मुद्दा विधान सभा चुनाव में बनाने का खाका भी तैयार किया गया है। आगामी विधान सभा चुनाव में भ्रश्टाचार व विकास एक बड़ा मुद्दा उभर कर सामने आ सकता है। मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाजपा हाईकमान ने उत्तराखण्ड में डा.रमेष पोखरियाल निषंक की अन्त्योदय विकास यात्रा की जहां भरपूर प्रषंसा की है वहीं भाजपा के अंदरूनी सर्वे में भी यह यात्रा बेहद सफल साबित हुई है। अब इस यात्रा को देष के अन्य राज्यो में भी लागू किए जाने पर मंथन षुरू हो गया है। इसके साथ ही भाजपा हाईकमान ने उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अटल आदर्ष ग्राम व अटल खाद्यान योजना पर विषेश ध्यान देने की जरूरत महसूस की गई है। उत्तराखण्ड में 670 न्याय पंचायत स्तर पर अटल आदर्ष ग्रामों की स्थापना की गई है और अब इन ग्रामों में अब तक किए गए कार्यो का पूरा विवरण सरकार के माध्यम से मंगा लिया गया है और अब किसी भी जनपद में प्रदेष के मुख्यमंत्री का हैलीकाॅप्टर अटल आदर्ष ग्राम का निरीक्षण करने पहुच सकता है। कुल मिलाकर अन्त्योदय विकास यात्रा को प्रषंसा मिलने के बाद पदेष के मुख्यमंत्री डा. निषंक का कद एक बार फिर हाईकमान के सामने उंचा हो गया है। इसलिए अब मुख्यमंत्री डा. निषंक का अगला पड़ाव अटल आदर्ष गांव की ओर हो सकता है क्योकि हाईकमान ने भी अटल खाद्यान याजना के साथ साथ अटल आदर्ष ग्राम पर विषेश ध्यान देने की जरूरत महसूस की है इसलिए माना जा रहा है कि प्रदेष के मुख्यमंत्री आने वाले दिनो में इन दोनो योजनाओ मे जुडे़ कुछ अधिकारियो पर लापरवाही मिलने पर गाज भी गिरा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment